फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : तमिलनाडु में दर्ज हवाला मामले में ईडी की लखनऊ टीम ने मारा छापा

Fri, 11 Nov 2022 12:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मदुरै में विदेश से हवाला के जरिये भारी मात्रा में रुपयों के लेनदेन को लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में प्रयागराज के रहमान नाम के शख्स का नाम सामने आया था। तमिलनाडु पुलिस ने रहमान और उसके एक करीबी व्यापारी के बारे में पता लगाने के लिए ईडी से मदद मांगी थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : छापेमारी करने पहुंची ईडी की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मदुरै में दर्ज हवाला के मामले में बृहस्पतिवार को शहर के अकबरपुर लकड़मंडी इलाके में एक टायर कारोबारी के घर छापा मारा। लखनऊ ईडी की टीम ने पुलिस के साथ तकरीबन 12 घंटे तक कारोबारी से पूछताछ की। गिरफ्तारी तो नहीं की गई लेकिन कारोबारी के घर से कई दस्तावेजों को पुलिस अपने साथ ले गई। 

विज्ञापन



मदुरै में विदेश से हवाला के जरिये भारी मात्रा में रुपयों के लेनदेन को लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में प्रयागराज के रहमान नाम के शख्स का नाम सामने आया था। तमिलनाडु पुलिस ने रहमान और उसके एक करीबी व्यापारी के बारे में पता लगाने के लिए ईडी से मदद मांगी थी। बृहस्पतिवार को लखनऊ से ईडी की पांच सदस्यीय टीम प्रयागराज पहुंची। पुलिस लाइन से फोर्स लेने के बाद अकबरपुर लकड़मंडी इलाके में रहने वाले एक टायर कारोबारी के घर छापा मारा।


करेली पुलिस भी साथ में थी। टीम लगातार 12 घंटे तक टायर कारोबारी से पूछताछ करती रही। घर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कई दस्तावेजों को ईडी ने अपने कब्जे में ले लिया। कारोबारी से आय से संबंधित तमाम दस्तावेज मांगे गए। इसके बाद वापस चली गई। टायर कारोबारी के घर से किसी को पकड़ा नहीं गया। सूत्रों का कहना है कि अभी सिर्फ पूछताछ की गई। कुछ दस्तावेजों को लिया गया है। उसकी तहकीकात की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें