प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा की मौजूदगी में जीएम ने रनिंग रूम का तकरीबन आधे घंटे निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां बनने वाले भोजन में बायोगैस का उपयोग करने पर जोर दिया।
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के महाप्रबंधक सतीश कुमार बृहस्पतिवार की रात अचानक प्रयागराज जंक्शन के रनिंग रूम पहुंच गए। रात दस बजे के आसपास जीएम जब वहां पहुंचे तो उस दौरान कई लोको पॉयलट उन्हें खाना खाते मिले। जीएम को देख जब सभी लोको पॉयलट खड़े हो गए तो उन्होंने सभी को बैठकर भोजन ग्रहण करने को कहा। यह भी पूछा कि वहां मिलने वाले भोजन की क्वालिटी कैसी है। इस पर लोको पॉयलटों ने सब कुछ ठीक बताया।
विज्ञापन
प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा की मौजूदगी में जीएम ने रनिंग रूम का तकरीबन आधे घंटे निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां बनने वाले भोजन में बायोगैस का उपयोग करने पर जोर दिया, ताकि ऊर्जा की बचत हो। जीएम ने रनिंग स्टाफ को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने की भी बात कही।
यह भी कहा कि बचे हुए भोजन का निस्तारण किसी एनजीओ द्वारा किया जाए, ताकि भोजन की बर्बादी न हो और किसी भूखे का पेट भर जाए। जीएम ने रनिंग रूम केे सुंदरीकरण पर भी जोर दिया। यह भी कहा कि यहां जो कमियां हैं उन सभी में 15 दिन के भीतर सुधार हो जाए।