फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लेखपालों ने ई रिक्शा चालक को किया अगवा, गिरफ्तार

Sat, 20 Feb 2021 01:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह हुए गिरफ्तार

मनीष निवासी चकहरिहरवन झूंसी
महेश मिश्रा निवासी सोहबतियाबाग जार्जटाउन
कमला शंकर सिंह निवासी गहरिया देवरा शंकरगढ़
नवीन सोनकर साकेत नगर धूमनगंज
विज्ञापन
arrested - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जार्जटाउन स्थिल लाउदर रोड पर दिनदहाड़े ई रिक्शा चालक सालिम को कारसवार चार लोगों ने अगवा कर लिया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी कौशाम्बी की ओर भाग निकले। पूरामुफ्ती में घेराबंदी कर पुलिस ने अपहृत को मुक्त कराते हुए आरोपियों को कार समेत दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि चारों आरोपी लेखपाल हैं। जिसके बाद गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


करेली केगौसनगर निवासी सालिम ई रिक्शा पर सवारी लेकर जार्जटाउन में गया था। दोपहर 12 बजे केकरीब वह लाउदर रोड चौराहे पर पहुंचा था तभी ई रिक्शे से नीले रंग की ब्रेजा कार में टक्कर हो गई। जिस पर उतरे चार लोगों ने उसे ई रिक्शे से खींचकर कार में अगवा कर लिया और फिर चल दिए। प्रत्यक्षदिर्शयों ने सूचना दी तो पुलिस ने पीछा किया जिस पर आरोपी अपहृत को लेकर कौशाम्बी की ओर भागने लगे। सूचना देकर शहर भर में नाकेबंदी कराई गई लेकिन तब तक आरोपी धूमनगंज पार कर गए। जिसकेबाद कौशाम्बी केसाथ ही फतेहपुर पुलिस को भी सूचना दी गई।

आखिरकार घेराबंदी कर पुलिस ने पूरामुफ्ती में आरोपियों की कार को रोक लिया। जिसके बाद अपहृत को सकुशल मुक्त कराते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर जार्जटाउन थाने लाया गया। पूछताछ में पता चला कि चारों लेखपाल हैं जिनकी तैनाती कौशाम्बी केचायल तहसील में हैं। तब तक भुक्तभोगी के घरवाले भी आ गए। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि भाई बबलू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें