फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने से एक हजार घरों में बाधित रही आपूर्ति

Thu, 30 Apr 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीए काॅलोनी के पाठक मार्केट के पास ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने से एक हजार घरों में पांच घंट तक आपूर्ति बाधित रही। बुधवार सुबह लोगों को पानी संकट का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पाठक मार्केट के पास 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। उसके नीचे कूड़ा फेंका जाता है। बुधवार को किसी ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर से निकलने वाली एलटी केबल में भी आग लग गई। सूचना पर विभाग ने आपूर्ति बंद की। कुछ देर बाद पहुुंची टीम ने केबल को बदलकर और ट्रांसफॉर्मर दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की।
इस दौरान पांच घंटे तक एक हजार से अधिक घरों की आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ मदन कुमार ने बताया कि एलटी केबल जल गई थी, उसे बदलने के लिए पूरे फीडर की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

आंधी-बरसात से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति
बुधवार दोपहर को आंधी और बरसात के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। कई स्थानों पर आए लोकल फाल्ट के कारण्रा आपूर्ति सुचारू रूप से चालू नहीं हो सकी। इसके बाद कर्मचारियों ने फाल्ट सही कर आपूर्ति बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें