फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युगों तक अमर रहेगी स्वतंत्रता आंदोलन में दुर्गा भाभी की वीरता:आनंदी बेन

Wed, 05 Jan 2022 01:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इलाहाबाद संग्रहालय में भारतीय आनंदोलन में महिलाओं की भूमिका विषय पर आयोजित कला प्रदर्शनी को देखती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल । संवाद - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मंगलवार को इलाहाबाद संग्रहालय में स्वतंत्रता आंदोलन की वीरांगनाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई और दुर्गा भाभी जैसी वीरांगनाएं स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में युगों तक मील का पत्थर बनकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। इसी के साथ संग्रहालय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका विषयक दो दिवसीय संवाद की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन



राज्यपाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता आंदोलन की वीरांगनाओं को याद किया जा रहा है। उनके योगदान को रेखांकित किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में महिलाओं ने जिस दृढ़ता से नेतृत्व किया, वह तत्कालीन परिस्थितियों में कल्पना से परे है।


उन्होंने तमाम सामाजिक बंधनों को दरकिनार कर स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व करने वाली दुर्गा भाभी, झलकारी बाई, सावित्रीबाई फूले, ऊदा देवी, दुर्गा बाई देशमुख, अजीजन बेगम की वीरता को प्रेरणाप्रद बताया। राज्यपाल ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत में तब क्रांतिकारियों को सजाएं होती थीं, तब उनके घर की महिलाएं अपने पति और बेटे को जेल जाते समय बधाई देती थीं।
विज्ञापन



साथ ही उन्हें भारत माता के स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित भी करती थीं। राज्यपाल ने स्वतंत्रता आंदोलन की ज्ञात और अज्ञात महिलाओं के योगदान को सराहा और उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय महिलाएं जुलूस और हड़ताल में भी पीछे नहीं रहती थीं। महिलाएं क्रांतिकारियों को तलवार बांटती थीं और जरूरत पड़ने पर तलवार उठा भी लेती थीं।


उन सभी महिलाओं के योगदान को राष्ट्र हमेशा याद करता रहेगा। इनके बाद मंडलायुक्त संजय गोयल ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं के योगदान पर चर्चा की। इससे पहले संग्रहालय के प्रभारी निदेशक डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।


संग्रहालय में भारतीय कला में शिव प्रदर्शनी
राज्यपाल ने इलाहाबाद संग्रहालय में भारतीय कला में शिव विषयक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में शिव के विविध रूपों को प्रदर्शित किया गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इसका अवलोकन किया। इसी विषय पर संवाद भी हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें