फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन के चलते सिविल लाइंस में चौतरफा जाम, राहगीरों को झेलनी पड़ी मुसीबत

Wed, 13 Nov 2024 01:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन का असर सिविल लाइंस सहित शहर के कई हिस्सों पर पड़ रहा है। प्रयागराज से प्रतापगढ़ और लखनऊ का मुख्य मार्ग होने के कारण बड़ी संख्या में छोटे बड़े वाहनों का आवागमन होता है। इसी सड़क पर छात्र बैठे हैं। वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट करने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। 
विज्ञापन
यूपीपीएससी के बाहर छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस के चौतरफा रास्तों पर लगे जाम की वजह से राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों के आंदोलन व वीआईपी मूवमेंट के चलते कई प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते रहे। स्कूलाें की छुट्टी के समय यातायात का दबाव बढ़ने पर हालात और खराब हो गए और कुछ जगहों पर आवागमन थोड़ी देर के लिए बाधित भी रहा। छात्रों के आंदोलन के चलते स्टेनली रोड पर पत्रिका से लोकसेवा आयोग चौराहे तक यातायात डायवर्जन लागू किया गया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस से लखनऊ, प्रतापगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को अन्य मार्गों पर डायवर्ट कर भेजा जा रहा है। उधर इस रूट पर आने वाले वाहनों को लोकसेवा आयोग व म्योहाल चौराहे से कर्नलगंज व सिविल लाइंस की ओर से भेजा जा रहा है।

इसके चलते म्योहाल से धोबीघाट, विवेकानंद व एकलव्य चौराहे तक के रास्ते पर जबरदस्त भीड़ रही। यही हाल लोक सेवा आयाेग से हिंदू हॉस्टल व इंडियन प्रेस चौराहे तक के रास्ते पर रहा। स्कूलों की छुट्टी के दौरान अचानक यातायात का दबाव बढ़ा तो चौतरफा वाहन रेंगने लगे। 

उधर वीआईपी मूवमेंट के चलते बड़ी संख्या में यातायात पुलिस के जवानों को नैनी में भी तैनात किया गया था। इसके चलते भी यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन में मुश्किलें हुईं। नतीजा यह हुआ कि दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर राहगीर जाम से जूझते रहे। एडीसीपी यातायात कुलदीप सिंह ने बताया कि रामबाग फ्लाईओवर पर मेडिकल चौराहे के पास एक गाड़ी खराब हो गई थी। इस कारण से भी यातायात धीमा रहा। जाम लगने जैसी स्थिति नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें