फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : संभावित कोहरे को लेकर रेलवे ने इंटरसिटी समेत निरस्त की आधा दर्जन ट्रेनें

Thu, 10 Nov 2022 07:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे ने निरस्त की जाने वाली ट्रेनों के नाम बृहस्पतिवार को जारी किए। इसमें 22198 झांसी-कोलकाता 02 दिसंबर से 24 फरवरी 23 तक, 22197 कोलकाता-झांसी चार दिसंबर से 26 फरवरी 23 तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभावित कोहरे को लेकर रेलवे ने आधा दर्जन ट्रेनों को पूर्ण रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। जो ट्रेनें निरस्त की जाएंगी उसमें  कानपुर-प्रयागराज-चित्रकूट इंटरसिटी , वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता प्रमुख रूप से शामिल है। ट्रेनों का निरस्तीकरण तकरीबन तीन माह के लिए होगा।

विज्ञापन



उत्तर मध्य रेलवे ने निरस्त की जाने वाली ट्रेनों के नाम बृहस्पतिवार को जारी किए। इसमें 22198 झांसी-कोलकाता 02 दिसंबर से 24 फरवरी 23 तक, 22197 कोलकाता-झांसी चार दिसंबर से 26 फरवरी 23 तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा 22441 चित्रकूट धाम-कानपुर सेंट्रल एवं 22442 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम  एक दिसंबर से 28 फरवरी 23 तक निरस्त  रहेगी। 22453 लखनऊ जंक्शन-मेरठ  सिटी एक दिसंबर से 28 फरवरी 23 एवं 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन 02 दिसंबर से एक मार्च 23 तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। एनसीआर के सीपीआरओ एचएस उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

इन ट्रेनों के कम हुए फेरे
रेलवे द्वारा कुल आठ ट्रेनों के फेरे कम किए गए हैं। इसमें  11123 ग्वालियर-बरौनी 01  दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक  सोमवार एवं बृहस्पतिवार, 11124 बरौनी-ग्वालियर 02 दिसंबर से 28 फरवरी 23 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को निरस्त रहेगी। इसके अलावा 12033/12034 कानपुर-नई दिल्ली  शताब्दी 01 दिसंबर से 28 फरवरी 23 प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नहीं चलेगी। 11109/11110 लखनऊ-झांसी 03 दिसंबर से 26 फरवरी 23 तक प्रत्येक शनिवार एवं रविवार और 12179/121780 झांसी-लखनऊ 03 दिसंबर से 26 फरवरी 23 तक प्रत्येक  शनिवार और रविवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें