कई दिनों के बाद घने कोहरे ने वाहनों की राह रोक ली। इसके चलते कई वाहन आपस में टकरा गए। जाम के चलते घंटों लोग जूझते रहे। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। हादसे में कई वाहनों के परखचे उड़ गए।
बृहस्पतिवार को भोर में घने कोहरे के चलते जिले में कई जगह पर सड़क हादसे हुए। राहत की बात यह रही कि इसमें किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। प्रयागराज-भदोही की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण दर्जन भर से अधिक वाहन आपस में टकरा गए।
विज्ञापन
इसके चलते जाम की स्थिति की स्थिति बनी रही। पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद आवागमन चालू कराया। कई ट्रकों को सड़क से हटाने के लिए क्रेन मंगवाया गया।