फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा तस्करी का भंडाफोड़, चार गोदामों में मिलीं डेढ़ करोड़ की अवैध दवाएं 

Mon, 28 Sep 2020 10:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
छापामारी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दवा तस्कर गिरोह के सरगना की तलाश के दौरान अवैध दवाओं का जखीरा पकड़ा गया। खुल्दाबाद पुलिस ने अतरसुइया के मीरापुर स्थित चार गोदामों में छापा मारकर डेढ़ करोड़ रुपये की अवैध दवाएं बरामद कीं। इसके साथ ही 25 दिन पहले शिकंजे में आए दवा तस्कर गिरोह सरगना के भाई को भी गिरफ्तार किया गया। देर रात तक उससे पूछताछ चलती रही। 
विज्ञापन


खुल्दाबाद में एक सितंबर को दवा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने लाखों रुपये की दवाएं बरामद की थीं। हालांकि गिरोह का सरगना अनुपम गोस्वामी निवासी फतेहपुर बच निकला था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार  को इंस्पेक्टर विनीत सिंह को सूचना मिली की गिरोह का एक सदस्य कीडगंज स्थित होटल में ठहरा है।

इस खुल्दाबाद थाने के एसआई सियाकांत चौरसिया ने मयफोर्स होटल में पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया अनुराग गोस्वामी वांछित चल रहे सरगना अनुपम का भाई है। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मीरापुर बरगद घाट के पास स्थित चार गोदामों में छापा मारा तो वहां दवाओं का भंडारण मिला। सूचना पर औषधि प्रशासन विभाग  के अफसर भी आ गए। जांच पड़ताल  में पता चला कि यहां दवाओं का भंडारण अवैध रूप से किया जा रहा था।
विज्ञापन


मांगने पर दवाओं के संबंध में कोई भी कागजात नहीं दिखाया जा सका। जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। औषधि निरीक्षण गोविंदलाल गुप्ता ने बताया कि चार गोदामों से बरामद दवाओं की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। जिनके संबंध में कोई भी कागजात नहीं मिला है। इस मामले में तहरीर दी गई है। उधर पुलिस ने बताया कि औषधि निरीक्षक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

नकली होने का भी अंदेशा, होगी जांच 

जो दवाएं बरामद हुई हैं, उनमें से कुछ के नकली होने की भी संभावना है। दरअसल दवाओं से संबंधित कोई कागज नहीं मिला है। ऐसे में इसका पता लगाना बेहद मुश्किल है कि दवाएं कहां निर्मित हुईं और उनकी गुणवत्ता का स्तर क्या है। इस बात की भी आशंका है कि यह नकली दवाएं हों। औषधि निरीक्षक ने बताया कि दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

बरामद दवाओं में इंजेक्शन, सैनिटाइजर भी

छापेमारी करने वाली टीम ने बताया कि चार गोदामों से बरामद जखीरे में हर तरह की दवाएं हैं। इनमें कफ सिरप से लेकर एंटीबायोटिक टैबलेट व कैप्सूल के साथ ही इंजेक्शन भी हैं। यही नहीं बड़ी मात्रा में सैनिटाइजर की बोतलें भी मिलीं हैं। 

भाई के साथ मिलकर करता था गोरखधंधा

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया अनुराग मूल रूप से कौशाम्बी के अजुहा सैनी स्थित नेतानगर वार्ड का रहने वाला है। वह अपने भाई अनुपम के साथ मिलकर दवा तस्करी का गोरखधंधा करता था। पुलिस का यह भी कहना है कि खुल्दाबाद में भंडाफोड़ होने के बाद से वह छिपकर कर रहने लगा था। साथ ही भाई की अग्रिम जमानत के लिए मशक्कत कर रहा था। पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ की जा रही है। उधर वांछित चल रहे सरगना की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें