मास्क न लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने तेज कर दी है कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
यकीन नहीं करेंगे लेकिन यह सच है। 23 मार्च से अब तक 1.40 करोड़ रुपये का जुर्माना मास्क न लगाने पर वसूला जा चुका है इसके बावजूद लोग अपनी व दूसरों की सुरक्षा को लेकर जागरूक नहीं हो रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अब ऐसे लोगों पर और सख्ती बरतने जा रही है। लॉकडाउन शुरू होने से लेकर अब तक मास्क न लगाने पर 1.28 लाख लोगों का चालान हो चुका है।
यही नहीं धारा 144 के उल्लंघन में 11440 लोगों पर पांच हजार से ज्यादा मुकदमे लिखाए जा चुके हैं। इनमें से 6460 गिरफ्तारियां भी हुईं। 1.17 लाख वाहनों का चालान करते हुए 1713 वाहनों को सीज भी किया गया। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि कोविड संबंधी दिशा निर्देशों का पालन न करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी।