पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक रोहित मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है। छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि तीन दिन पहले धनंजय पत्नी आरती, बेटे माधव (7) और चाची सुधा के साथ कार से लखनऊ गए थे। लौटते वक्त शुक्रवार रात करीब 11 बजे संदीपन घाट के महगांव के पास उनकी कार पंचर हो गई। इसके बाद सभी लोग कार से बाहर आ गए।
कौशाम्बी में पिकअप की टक्कर से शुक्रवार देर रात झलवा निवासी दवा कारोबारी धनंजय पाठक (36) की मौत हो गई। वह लखनऊ स्थित बहन के घर से परिवार के साथ कार से लौट रहे थे। संदीपन घाट थाना क्षेत्र में उनकी कार पंचर हो गई। धनंजय सड़क के किनारे खड़े होकर भाई का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप उन्हें टक्कर मारता हुआ कार से जा भिड़ा। हादसे में धनंजय की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक रोहित मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है। छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि तीन दिन पहले धनंजय पत्नी आरती, बेटे माधव (7) और चाची सुधा के साथ कार से लखनऊ गए थे। लौटते वक्त शुक्रवार रात करीब 11 बजे संदीपन घाट के महगांव के पास उनकी कार पंचर हो गई। इसके बाद सभी लोग कार से बाहर आ गए।
इस बीच धनंजय ने चचेरे भाई को फोन किया और सड़क के किनारे खड़े होकर उसका इंतजार करने लगे। तभी हादसा हो गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभिषेक ने बताया कि हाल ही में धनंजय ने मंझनपुर जिला अस्पताल के सामने निजी अस्पताल खोला था। वह दवा व्यवसाय के साथ-साथ अस्पताल की भी देखरेख करते थे।