फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस से गिरा कंडक्टर, मौत

Sun, 26 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट पानी टंकी चौराहे के पास शनिवार शाम को एक निजी बस का कडंक्टर चलती बस से गिरा पड़ा। कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कंडक्टर को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


कौशांबी जिले के कोखराज इलाके के बजहा गांव का रहने वाले राजेश कुमार (40) बस का खलासी था। शनिवार शाम को वह रेलवे स्टेशन से शाम बजे में सवारी भरकर कौशांबी के लिए चला। पानी टंकी चौराहे के पास बस पहुंची थी कि गेट पर खड़ा राजेश कुमार धक्के के चलते नीचे गिर पड़ा। सड़क पर गिरने से उसके सिर में चोट आई। खून से लथपथ राजेश को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। राजेश कुमार तीन भाइयों में छोटा था। पति की मौत से पत्नी सुषमा और बच्चों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें