फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीता यादव को मिलेगा चयन बोर्ड अध्यक्ष का प्रभार

Sun, 26 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष पद से डॉ. परशुराम पाल के हटने के बाद अब उनका प्रभार चयन बोर्ड की सदस्य अनीता यादव को देने की तैयारी है। सूत्रों ने बताया कि शासन की ओर से अनीता यादव को नई जिम्मेदारी दी जा रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव के बाद अब चयन बोर्ड अध्यक्ष भी इटावा-मैनपुरी क्षेत्र से हो गया है। अनीता यादव केके इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक हैं।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की भर्तियों में गड़बड़ी रोकने का प्रयास कर रहे डॉ. परशुराम पाल की विदाई के बाद आखिरकार शासन ने अपनी मंशा के अनुरूप चयन बोर्ड की वर्तमान सदस्य अनीता यादव को नई जिम्मेदारी सौपने का निर्णय लिया है। शासन की ओर से अध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए चुनी गईं अनीता यादव वर्तमान में चयन बोर्ड के सदस्यों में सबसे जूनियर सदस्य हैं। उनसे वरिष्ठ सदस्यों में राम अवतार यादव एवं ललित श्रीवास्तव है, उनका कार्यकाल अगले महीने की 29 तारीख को पूरा हो रहा है।


राम अवतार यादव रिटायरमेंट की आयु पूरी कर चुके हैं, जबकि ललित श्रीवास्तव चयन बोर्ड में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रयासरत हैं। इसके बाद उनसे वरिष्ठ सदस्यों में आशा लता सिंह एवं योगेंद्र प्रजापति बेचैन हैं। अनीता के साथ ही चयन बोर्ड में नियुक्ति पाने वाले मोहम्मद उमर हैं। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनीता को सौंपे जाने के बाद ठप पड़ी प्रधानाचार्य साक्षात्कार प्रक्रिया एवं टीजीटी-पीजीटी के मूल्यांकन में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें