फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पास लेने के विवाद में ट्रक के चालक और खलासी की पिटाई से कार सवार युवक की मौत

Mon, 30 Jan 2023 07:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोहड़ारघाट बाजार स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास खीरी रोड पर रविवार देर रात पास लेने को लेकर ट्रक चालक व कार सवार युवक में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ट्रक चालक ने खलासी के साथ मिलकर युवक के सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर दिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : ध्रुव सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा के कोहड़ार बाजार स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास खीरी रोड पर पास लेने के विवाद में बालू ठेकेदार ध्रुव सिंह (27) की हत्या कर दी गई। ट्रक चालक व खलासी ने उस पर हमला बोल दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। करछना थाना क्षेत्र के धरवारा निवासी ध्रुव पुत्र प्रदीप सिंह दो भाइयों में बड़ा था। वह बालू सप्लाई का काम करता था। चाचा संदीप सिंह के मुताबिक, रविवार रात करीब 12 बजे ध्रुव अपनी कार से एनटीपीसी की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज खीरी रोड पर ट्रक से पास लेने के चक्कर में उसका चालक से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ट्रक चालक ने खलासी के साथ मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके सिर पर वार किया गया, जिसमें लहुलुहान होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों भाग निकले। कुछ देर बाद उधर से गुजरे राहगीरों की नजर पड़ी। उन्होंने ध्रुव से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बयां की। इसके बाद पुलिस के साथ ही नंबर लेकर राहगीरों ने परिजनों को सूचित किया।

मौके पर पहुंचे परिजन उसे शहर में बालसन चौराहे के पास स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सुबह डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी पर पुलिस जांच में जुटी तो ट्रक क्रशर प्लांट में पार्क मिला, लेकिन चालक व खलासी गायब हैं। मेजा इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

बेसबाल स्टिक से किया हमला

पुलिस का कहना है कि जिस जगह यह घटना हुई, वहां एक बेसबाल स्टिक मिली है। आशंका जताई जा रही है कि ध्रुव पर इसी स्टिक से हमला किया गया। कुछ दूर पर ही उसकी कार खड़ी थी। चालक व खलासी की तलाश की जा रही है। उधर, मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां मीरा सिंह व अन्य परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें