फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : इविवि के शिक्षक डॉ. विक्रम ने किया छात्रों के आंदोलन का समर्थन

Sun, 25 Sep 2022 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डॉ. विक्रम ने कहा कि फीस वृद्धि का मुद्दा कुलपति से जोड़कर न देखा जाए। कई देशों में शिक्षा मुफ्त दी जाती है तो भारत में क्यों नहीं। यहां शिक्षा का बाजारीकरण किया जा रहा है और विश्वविद्यालयों पर अपने संसाधन जुटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Prayagraj News : डॉ. विक्रम, असिस्टेंट प्रोफेसर इलाहाबाद विवि। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रम ने फीस वृद्धि के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। वह बृहस्पतिवार को छात्रसंघ भवन के सामने जारी अनशन में भी शामिल हुए। 

विज्ञापन



डॉ. विक्रम ने कहा कि फीस वृद्धि का मुद्दा कुलपति से जोड़कर न देखा जाए। कई देशों में शिक्षा मुफ्त दी जाती है तो भारत में क्यों नहीं। यहां शिक्षा का बाजारीकरण किया जा रहा है और विश्वविद्यालयों पर अपने संसाधन जुटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यह गलत है और वह इसका विरोध करते हैं। इसके साथ ही प्रगतिशील पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने भी फीस वृद्धि के खिलाफ जारी आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें