फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लिए सिर्फ राष्ट्र सर्वोपरि था

विज्ञापन
dr shyama prasad mukherjee - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को भाजपा तथा अनुषांगिक संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र और राष्ट्रवाद को लेकर उनके चिंतन पर चर्चा हुई। कश्मीर को लेकर डॉ. मुखर्जी के विचारों और उनके संघर्षों पर भी वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
विज्ञापन

भाजपा महानगर कार्यालय कीडगंज में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लिए सिर्फ राष्ट्र सर्वोपरि था। डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए एक देश में दो विधान दो प्रधान दो निशान के विरुद्ध आंदोलन छेड़ा था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अब धारा 370 हटने के साथ उनका यह लक्ष्य पूरा हुआ। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, बृजेश मिश्रा, वरुण केसरवानी आदि शामिल रहे। सिविल लाइंस मंडल में ज्वाला देवी सेक्टर बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में पार्षद मनोज कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता, सुनील कुशवाहा, गौरीश आहूजा, पंकज जायसवाल, अनिकेत केशरी, सौरभ वर्मा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुमित वैश्य, गौरव मिश्र, हर्ष केसरी, ऋषभ श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, विवेक साहू, अमित मिश्रा आदि उपस्थित रहे। सांसद केशरी देवी पटेल ने अपने आवास पर डॉ.श्याम प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कटघर स्थित समिया माई मंदिर में पार्षद पवन श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता, अमित गुप्ता, विनोद सोनकर, योगी सत्यमजी महाराज, सौरभ मेहता, संदीप चौहान आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। दारागंज सेक्टर में विनय कुमार मिश्रा, सचिन मिश्रा, विपिन तिवारी, सजल अग्रवाल, शुभम चौरसिया, चंदन तिवारी, अमर तिवारी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। आजाद स्क्वायर साउथ मलाका में राघवेंद्र मिश्र, रितेश मिश्रा, आशु पंडित आदि ने डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा की जन संवाद रैली आज
प्रयागराज। भाजपा की वर्चुअल रैली का आयोजन बुधवार को होगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मोदी सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने मंगलवार को अपने आवास पर बैठक कर रैली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नैनी का दौरा भी किया तथा ट्रेड यूनियन व्यापारियों, अधिवक्ताआें आदि से संपर्क कर वर्चुअल रैली में उपस्थित रहने की अपील की। यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने भी रैली को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री शाम पांच बजे काशी और गोरक्ष क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे। बैठक में जय सिंह पटेल, संत प्रसाद पांडेय, अभिषेक शुक्ला, डॉ.भगवत पांडेय, विजय पुरस्वानी, मनु कक्कड़, मानस शर्मा आदि उपस्थित रहे।
महापौर ने केशरीनाथ को दी बधाई
प्रयागराज। पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को जन कल्याणकारी योजना का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने उन्हें इसके लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें