फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. संजय निषाद बोले : सपा, बसपा और कांग्रेस का सफाया करने को तैयार है निषाद राज की सेना 

Wed, 23 Feb 2022 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बारा विधानसभा से भाजपा गठबंधन अपना दल एस के प्रत्याशी वाचस्पति के समर्थन में ईश्वर दीन छेदीलाल इंटर कालेज मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में डा. निषाद ने वहां मौजूद भीड़ को देखकर कहा कि इसे रैली कहें या रैला, चौकी पर बैठे चौकीदार है और जमीन पर बैठे ही जमींदार है।
विज्ञापन
Prayagraj News : बारा में जनसभा संबोधित करने पहुंचे डॉ. संजय निषाद। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निषाद राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने बुधवार को बारा विधानसभा के जसरा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि साइकिल और हाथी को साफ करो। कहा कि जब भगवान राम के पास सेना नहीं थी तो निषाद राज की सेना ने लंका पर विजय प्राप्त की थी और रावण का अंत हुआ। आज फिर से निषाद राज की सेना रावणरूपी कांग्रेस, सपा और बसपा का सफाया करने को तैयार है। 

विज्ञापन




बारा विधानसभा से भाजपा गठबंधन अपना दल एस के प्रत्याशी वाचस्पति के समर्थन में ईश्वर दीन छेदीलाल इंटर कालेज मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में डा. निषाद ने वहां मौजूद भीड़ को देखकर कहा कि इसे रैली कहें या रैला, चौकी पर बैठे चौकीदार है और जमीन पर बैठे ही जमींदार है।



यदि निषादों को जमींदारी चाहिए, बालू के टालघाट चाहिए तो कप-प्लेट के सामने वाले बटन को दबाकर प्रदेश में एक बार फिर से योगी सरकार बनानी होगी। अगर वाचस्पति से कोई गलती हुई हो तो उन्हें माफ करो, लेकिन कप प्लेट को ही जिताओ। मायावती पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो हाथी गांव के दलित का न हुआ, जो साइकिल  गांव के यादव की नहीं हुई, वह हमारी और आपकी कैसे हो सकती है।
विज्ञापन




सीएम योगी ने माफियाओं और गुंडाराज भूमाफियाओं को खत्म कर दिया। आज योगी और मोदी सरकार ने भेदभाव को समाप्त कर दिया। आज मुसलमान भी भाजपा को वोट दे रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कौशांबी मधु वाचस्पति, विजय कुमार निषाद, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, बृजेश पटेल, इंद्रजीत पटेल, संतोष निषाद, राकेश निषाद आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें