बुधवार को वारणसी को रवाना होते भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. मुरली मनोहर जोशी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कानपुर के सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी लंबे समय इलाहाबाद में पांच दिन तक रुके। बुधवार को कार्यकर्ताओं ेसे मिलने के बाद वे सड़क मार्ग से वाराणसी रवाना हो गए। इस दौरान उनके टैगोर टाउन स्थित आवास में दिनभर कार्यकर्ताओं का जमघट लगा रहा। डा. जोशी के साथ फोटो खिंचाने की भी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में होड़ मची रही।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए डा. जोशी 10 जून की शाम को ही इलाहाबाद पहुंचे थे। उनके करीबी नेताओं की माने तो डा. जोशी लंबे अंतराल के बाद इलाहाबाद आए थे। कार्यकारिणी की बैठक के अलावा डा. जोशी ने इस बार ज्यादातर अपना समय टैगोर टाउन स्थित अपने आवास में ही बिताया। उनके साथ उनकी पत्नी तरला जोशी भी साथ में ही आई। बुधवार को दिन में एक बजे के आसपास डा. जोशी अपनी पत्नी के साथ वाराणसी के लिए रवाना हुए। सुबह से ही उनके घर में कार्यकर्ताओं का जमघट लग गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय, राघवेंद्र मिश्र, शशि वार्ष्णेय, लक्ष्मीशंकर ओझा, देवेंद्र नाथ मिश्र, रवींद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।