फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीजेडसीसी ने तैयार किया वेब पोर्टल 

Thu, 16 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टेक्नो फ्रेंडली बनने के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए और कलाकारों की सहूलियतों के लिए उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) ने वेब पोर्टल तैयार किया है। इसमें केंद्र से जुड़े सारे कलाकारों की सूचनाएं आनलाइन की जा रहीं हैं। यानी अब कोई भी कलाकारों के बारे में जानकारी पोर्टल से प्राप्त कर सकेगा। 
विज्ञापन


पोर्टल पर अभी तक कलाकारों के 20 से अधिक ग्रुप अपनी सूचनाएं आनलाइन कर चुके हैं। इसके साथ ही कलाकार व्यक्तिगत तौर पर अपनी सूचनाएं आनलाइन कर रहे हैं। खास ये कि नये कलाकार भी इस पोर्टल पर अपनी जानकारियां भर सकते हैं। इससे केंद्र में होने वाले आयोजनों के संबंध में सीधे वेब पोर्टल के माध्यम से संपर्क किया जा सकेगा। 

 सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि यह वेब पोर्टल पारदर्शिता बरतने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। कई बार ऐसा होता था कि कलाकार जो सूचनाएं लिखित में देते थे, उनमें गलती होने की वजह से दिक्कत हो जाती थी। ऐसे मेें आयोजनों के बाद जब उनका भुगतान आरटीजीएस या फिर चेक के माध्यम से किया जाता था तो उसमें समस्या आती थी। अब वेब पोर्टल में कलाकार स्वयं सूचनाएं भर रहे हैं, ऐसे में सही जानकारी देने से संबंधित सारी जिम्मेदारी कलाकारों की होगी। अभी तक 20 से अधिक ग्रुप इस पोर्टल पर सूचनाएं आनलाइन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें