ग्राम सचिवालय में स्थापित कंप्यूटर के द्वारा पंचायत गेटवे पोर्टल का प्रयोग भुगतान में नहीं करने वाले 87 ग्राम पंचायतों के सचिवों को डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सार्थक जवाब नहीं आने पर सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नियम के अनुसार ग्राम पंचायतों द्वारा ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपनी कार्य योजना को फीड भुगतान सचिवालय में स्थापित कंप्यूटर के द्वारा पंचायत गेटवे पोर्टल का प्रयोग करते हुए होना चाहिए। जिले की 1453 ग्राम पंचायतों ने इसी माध्यम से भुगतान किया गया लेकिन जिले के बहादुरपुर कौंधियारा व प्रतापपुर विकासखंड की एक-एक, बहरिया व धन्नूपुर विकासखंड की आठ-आठ, हंडिया की चार, होलागढ़, मऊआइमा, शंकरगढ़ की दो- दो, करछना व शृंग्वेरपुर धाम की तीन-तीन, कोरांव व मेजा की छह-छह, मांडा की सात, फूलपुर की चार, सैदाबाद विकासखंड की 18, उरुवा की नौ ग्राम पंचायतों में सचिवों ने नियमों का पालन नहीं किया। जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि ऐसे 87 सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।