prayagraj news : पत्नी की हत्या करने वाले ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- फोटो : prayagraj
कटरा की मधु (48) महिला हास्टल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी। पति उमेश लॉकडाउन से पहले तक ई रिक्शा चलता था। मार्च के बाद से वह घर में बैठा था। रविवार दिन में किसी बात को लेकर मधु और उमेश में झगड़ा हुआ। उमेश घर से बाहर निकल गया। ठेके पर जाकर उसने जमकर शराब पी। इसके बाद घर लौटा और रॉड से मधु पर हमला कर दिया। राड के वार से मधु का सिर फूट गया और वह बेहोश होकर गिर गई। तब तक अगल-बगल रहने वाले पट्टीदार और पड़ोसी भी पहुंच गए थे।
prayagraj news : पत्नी की हत्या करने वाले ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- फोटो : prayagraj
मधु को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर कर्नलगंज एके दीक्षित ने बताया कि मधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे मधु पर शक था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद बना रहता था। दोनों की कोई औलाद नहीं थी। पिछले कई महीने से उमेश कोई काम नहीं कर रहा था। मधु की तनख्वाह से ही घर चलता था। इसी कारण उमेश कुंठित था।
- मधु की हत्या के आरोप में पति उमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मधु पर शक करता था। इसी कारण उसने हत्या की। सुधीर कुमार, क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज
-
ससुराल में रहता था आरोपी
उमेश कुमार और मधु की 20 साल पहले शादी हुई थी। कटरा की रहने वाली मधु के घर में ही उमेश रहता था। मधु के मां-बाप और भाई-बहनों की मौत हो चुकी है। उसके अन्य रिश्तेदार अगल-बगल ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों में सुबह झगड़ा हुआ था। जब मधु खून से लथपथ होकर गिर पड़ी तो वह खुद भी अन्य लोगों के साथ हास्पिटल पहुंचा था। डाक्टरों ने जब मधु को मृत घोषित कर दिया तो वह वापस घर आ गया जहां से पुलिस ने उसे पकड़ लिया।