फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर डॉक्टरों ने देखे मरीज

Thu, 19 Jan 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
डॉ. एसके बंसल की हत्या के विरोध में निजी अस्पतालों के डॉक्टरों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। उनके आंदोलन में व्यापारियों ने भी भागीदारी की। डॉक्टरों और व्यापारियों ने एसएसपी से मुलाकात भी की और ज्ञापन दिया। एसएसपी से कहा गया कि जब तक कातिलों की गिरफ्तारी नहीं होगी, डॉक्टरों का आंदोलन जारी रहेगा। एसएसपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए डॉक्टरों और व्यापारियों से 10-15 दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन


बसंल हत्याकांड मामले में डॉक्टरों ने मंगलवार को दो घंटे देशव्यापी हड़ताल करने के बाद बंदी वापस ले ली थी लेकिन आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में बुधवार को सभी निजी अस्पतालों में डॉक्टरों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर मरीज देखे। कातिलों की गिरफ्तारी न होने से डॉक्टरों में नाराजगी है और पुलिस से उनका भरोसा उठता जा रहा है। बुधवार शाम इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले डॉक्टर और व्यापारी संयुक्त रूप से एसएसपी से मिलने पहुंचे। एसएसपी शलभ माथुर ने कहा कि पुलिस को 10 से 15 दिन का वक्त दें। कातिल पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

डॉक्टरों ने कहा कि जब तक कातिलों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक ऐसे ही बांह पर काली पट्टी बांधकर काम करते रहेेंगे। डॉक्टरों की ओर से सांकेतिक विरोध जारी रहेगा। डॉक्टरों और व्यापारियों ने हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग भी दोहराई। एसएसपी से मिलने वालों में एएमए अध्यक्ष डॉ. आलोक मिश्र, सचिव डॉ. त्रिभुवन, व्यापारी नेता मोहम्मद कादिर, विजय अरोड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


डॉ. बंसल के कातिलों की गिरफ्तारी न होने से नाराज व्यापारी अब इलाहाबाद बंद की तैयारी कर रहे हैं। इस पर रणनीति बनाने के लिए प्रयाग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मोहम्मद कादिर ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस स्थित होटल मिलने में दोपहर तीन बजे व्यापारियों की बैठक बुलाई है। इस दौरान इलाहाबाद बंद की रणनीति तैयार किए जाने के साथ आंदोलन के दूसरे पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

कमिश्नर राजन शुक्ला ने बृहस्पतिवार को डॉ. वंदना बंसल के आवास पर जाकर डॉ. एके बंसल की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। साथ ही डॉ. वंदना बंसल और उनके परिवार का हालचाल पूछते हुए सुरक्षा के बारे में भी जानकारी ली। कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि डॉ. एके बंसल के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी। उन्होंने बंसल परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए एसपी सिटी एवं एडीएम सिटी को सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें