फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों ने निकाला जुलूस

Sat, 02 May 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। डॉ. रोहित गुप्ता पर हुए हमले के  मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे मेडिकल कॉलेज की डॉ. मनीषा द्विवेदी और डॉ. दिलीप चौरसिया के खिलाफ हुई कार्रवाई पर इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार को फिर आक्रोश जताया। स्टेनली रोड पर स्थित ब्लड बैंक के कार्यालय से लेकर सिविल लाइंस तक मौन जुलूस निकाला। जुलूस वापस लौटकर ब्लड बैंक पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान चिकित्सकों ने मुंह में काली पट्टी भी बांधे रखी थी और हाथों में पोस्टर, बैनर ले रखा था। जुलूस में एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. अभिलाषा चतुर्वेदी, डॉ. बीके मिश्र, डॉ. एलएस ओझा, डॉ. युगांतर पांडेय, डेंटल एसोसिएशन के डॉ. आशीष त्रिपाठी, सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे। जुलूस में व्यापारी संगठन और दवा व्यवसायी भी शामिल रहे। चिकित्सकों ने कहा कि उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। जल्दी ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भी आठ मई पूरे भारत में आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें