फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में डॉक्टर खेतान ने अपने ही कर्मचारी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 13 Aug 2020 01:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जॉर्जटाउन थाना क्षेत्र के लाउदर रोड के रहने वाले डॉक्टर प्रकाश खेतान ने अपने ही एक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले भी अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


 लाउदर रोड पर प्रकाश खेतान का आवास और अस्पताल है। कुछ दिन पहले वहां एक बड़ी धोखाधड़ी का पता चला। दरअसल एक मरीज दवा काउंटर से तीन महीने की दवा लेकर गया था। दो महीने में जब वह एकदम सही हो गया तो एक महीने की दवा वापस करने अस्पताल आया। जब काउंटर पर उसकी नहीं सुनी गई तो वह सीधे डॉक्टर खेतान के पास पहुंचा।

डॉक्टर खेतान ने पूरी बात सुनने के बाद पर्चा मांगा। उस पर उन्होंने सिर्फ 15 दिन की दवा के लिए लिखा था। उन्होंने तुरंत कर्मचारियों को बुलवाकर पूछताछ की। काउंटर पर बैठने वाले एक शख्स के खिलाफ उसी दिन रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दवा का पूरा काम देखने वाला भानु प्रकाश वर्मा निवासी जलालपुर फरार हो गया था। जांच पता चला कि भानु प्रकाश तथा उसके साथियों ने डॉक्टर के पर्चे में हेरफेर कर लाखों की दवा का घोटाला किया है।
विज्ञापन


विवेचक राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि उस दिन के बाद से भानु प्रकाश को लगातार बुलाया जा रहा था। लेकिन वह नहीं आया। उसने कई जगह से डॉक्टर खेतान को धमकी भरे फोन भी कराए। मंगलवार को डॉक्टर खेतान ने भानु प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें