फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डीएम ने मुगरांव प्रधान को किया पदमुक्त

Fri, 10 Jul 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगरांव गांव की सुषमा यादव पर प्रधान रहते हुए शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी करने का आरोप सिद्ध होने के बाद डीएम से उन्हें पदमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि बेसिक शिक्षा विभाग में ईसीसी एजुकेटर के पद पर चयन हो जाने के बाद उन्होंने प्रधान पद से इस्तीफा दिए बिना ही दो दिसंबर 2025 को कंपोजिट विद्यालय मुगरांव में पदभार ग्रहण की थी।
तथ्य को छिपाकर सरकारी नौकरी के साथ ही प्रधान पद के दायित्व का भी निर्वाह किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी की ओर से उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। प्रधान की ओर से दिए गए साक्ष्य और तथ्यों का परीक्षण किए जाने के बाद प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में डीएम ने प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों के उपयोग पर रोक लगा दी थी। डीएम की ओर से अंतिम जांच अधिकारी के रूप में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को नामित किया गया था। अंतिम जांच आख्या में लगाया गया उक्त आरोप सिद्ध हो जाने के बाद डीएम ने तत्काल प्रभाव से सुषमा यादव को ग्राम प्रधान पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें