फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को प्रशस्तिपत्र, 10 को लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार

Tue, 20 Dec 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सोमवार को लोकभवन में रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार वितरण समारोह में इलाहाबाद के डीएम संजय कुमार समेत संगम नगरी की कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया। डीएम को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कामों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया। डीएम की टीम ने इलाहाबाद के मीरगंज क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार व मानव तस्करी के उन्मूलन के लिए मुक्ति अभियान चलाया था जबकि 10 लोगों को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से नवाजा गया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री लखनऊ में सोमवार को 306 महिला ग्राम प्रधानों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 97 अन्य महिलाओं को रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कर से नवाजा। इसमें इलाहाबाद की मेट्रो की पायलट प्राची एवं प्रतिभा (मिर्जापुर की रहने वाली इलाहाबाद में शिक्षा), वायस ऑफ इंडिया किड्स टीवी रियलिटी शो की चैम्पियन,  11 साल की निष्ठा शर्मा, डा. वंदना श्रीवास्तव (चिकित्सक) जिला चिकित्सालय, सामाजिक कार्यकत्री एवं सफल उद्यमी जाहिद जमीन, एफएम रेनबो के सफल आयोजन के लिए के. शशि कुमार, साहसिक कार्य के लिए गर्ल्स हाईस्कूल एवं कालेज की छात्रा मुस्कान गुप्ता, जान्हवी सेठ, राजकीय बाल गृह (बालिका) की कुमारी सपना, लालबत्ती क्षेत्र इलाहाबाद से लड़कियों को छुड़ाने के लिए नसीमा खां उर्फ नसीमा का नाम शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर, कन्नौज, लखनऊ, इलाहाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर व वाराणसी जिले में बने आशा ज्योति केंद्रों का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें