फोन में मिला रात दो बजे तक प्रेमिका से चैटिंग करने का मैसेज
सूत्रों के अनुसार सागर कई सालों से एक युवती से प्रेम करता था। वह उसी से फोन पर हमेशा बातचीत करता था। उधर घटना के बाद जब परिजनों ने सागर का फोन देखा तो उसके फोन पर रात दो बजे तक उसके और प्रेमिका के बीच चैटिंग दिखा। आशंका जताई जा रही है कि किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच अनबन होने के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
दोनों की होने वाली थी शादी
सूत्राें के अनुसार सागर जिस युवती से प्रेम करता था। वह एक बैंक में नौकरी करती थी। काफी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने की वजह से बात शादी तक आ गई थी।
अंतिम बार देख लो इसके बाद नहीं देख पाओगी
मिली जानकारी के अनुसार सागर व उसके प्रेमिका के बीच में सुबह से ही अनबन चल रही थी। सागर के फोन चेकिंग से पता चला कि वह दिन में स्कूटी चलाते समय एक वीडियो बनाया, जिसमें वह अपनी प्रेमिका का नाम लेकर कह रहा है कि अंतिम बार देख लो इसके बाद कभी नहीं देख पाओगी।