फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे से प्रतिबंध हटते ही लौटी शादियों में रौनक

विज्ञापन
DJ ban news in up - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
साउंड एसोसिएशन ने फैसले का किया स्वागत, 75 डेसिबल पर ही सांग बॉक्स बजाने की अपील
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रतिबंध हटने के साथ ही शादियों में फिर डीजे बैंड के साथ धूम-धड़ाका शुरू हो गया। हालांकि इलाहाबाद साउंड एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को डीजे पर प्रतिबंध हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करने के साथ ही डीजे न बजाने की अपील की।
एसोसिएशन के संरक्षक संजय अग्रवाल ने इस व्यवसाय से जुड़े लोगों से अपील भी की कि वह बिना अनुमति के किसी भी बारात में साउंड सिस्टम न बजाएं। साथ ही सांग बॉक्स मानक के अनुरूप रखने की भी बात कही गई। पदाधिकारियों ने बताया कि अब प्रयागराज से डीजे हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस प्रतिबंध के हटने के बाद भी मानक का पूरा ध्यान रखते हुए रात 10 बजे के बाद साउंड बंद कर दिए जाएंगे। एसोसिएशन के महामंत्री अंजुम अली ने बताया कि फैसला स्वागत योग्य है। लेकिन, अब शादियों के इस सीजन में साउंड सिस्टम ही बजाए जाएंगे। इलाहाबाद साउंड यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने देर शाम शहर और ग्रामीण इलाके के बग्घी, लाइट, साउंड सिस्टम से जुड़े व्यवसाइयों से डीजे न बजाने और मानक का ध्यान रखने का आग्रह किया। 75 डेसिबल पर ही साउंड बॉक्स बजाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय ने साउंड व्यापारियों को राहत प्रदान की है। इसके लिए यूनियन के सभी पदाधिकारी वह सदस्यों की ओर से बधाई। अनुरोध करता हूं कि संयम में रहकर दो साउंड बॉक्स का ही प्रयोग करें। सुजीत कुमार यादव, अध्यक्ष- इलाहाबाद साउंड वेलफेयर एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें