फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अपार्टमेंट के छठवें तल पर रॉकेट से लगी आग, मची अफरातफरी

Fri, 05 Nov 2021 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : मैगनोलिया अपार्टमेंट के छठवें मंजिल पर लगी आग। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

दीपावली पर गुरुवार की रात मनमोहन पार्क के पास स्थित स्वास्तिक मंगोलिया अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में जलता हुआ राकेट घुस गया। इससे पर्दे में आग लग गई और कुछ ही देर में पूरे फ्लैट में फैल गई। अपार्टमेंट के लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर आग बुझाना शुरू किया। घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक लाखों का नुकसान हो गया था।

विज्ञापन

 
मनमोहन पार्क के पास स्वास्तिक मंगोलिया अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 67 में दीपक दीक्षित का परिवार रहता है। दीपक तथा अपार्टमेंट के अन्य लोग गुरुवार की रात पूजा के बाद ग्राउंड फ्लोर पर इकट्ठा होकर पटाखे बजा रहे थे। इसी दौरान बाहर से कहीं जलता हुआ राकेट दीपक के फ्लैट में घुस गया। बाहर पर्दे में आग लगी और आग धीरे धीरे एसी तक पहुंच गई।

इसके बाद दोनों कमरे धू धू कर जलने लगे। आग देख वहां अफरातफरी मच गई। अपार्टमेंट में जो भी फायर उपकरण रखे थे, उनसे आग बुझाना शुरू कर दिया गया। एफएसओ डॉ. आरके पांडेय के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से दीपक दीक्षित के दो कमरों में लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। अपार्टमेंट के लोग काफी घबरा गए थे। 
विज्ञापन


सब्जी की दो दुकानों में आग से हजारों का नुकसान
दारागंज स्थित बख्शी बांध सब्जी मंडी में शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पातीं, दो दुकानें जलकर खाक हो गई थीं। सब्जी मंडी में मुट्ठीगंज के मुकेश और थरवई के इजारदीन की दुकानें थीं। रात में किसी दुकान में आग लगने से दोनों दुकानें खाक हो गईं। आग से हजारों का नुकसान हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें