इस बार दिवाली पर धन-धान्य से खजाना भरने और आर्थिक समृद्धि दिलाने वाले ग्रहों की दशा अनुकूल रहने से दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार 14 नवंबर शनिवार को दिवाली है और उस दिन स्वग्रही शनि आर्थिक समृद्धि दिलाने वाले ग्रह गुरु के साथ जुगलबंदी करता रहेगा। प्रयागराज के ज्योतिषियों के मुताबिक 499 साल बाद ग्रहों का ऐसा दुलर्भ योग इस दिवाली पर बन रहा है। इससे पहले वर्ष 1521 की दिवाली पर ग्रहों की ऐसी की अनुकूल स्थिति बनी थी।