फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर लगा जाम, दोपहर बाद प्रशासन ने खुलवाया रास्ता

Sat, 06 May 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन मई से सीएमपी रेल ब्रिज के नीचे से निकलने वाले रास्ते को रेलवे द्वारा बंद कर दिए जाने की वजह से शहर में लग रहे जाम से लोगों को अब निजात मिल गई है। शहर में लग रहे जाम को देखते हुए जिला प्रशासन के अफसरों ने रेलवे अफसरों से बात कर शुक्रवार की दोपहर तीन बजे बाद यह रास्ता खुलवा दिया। यहां रेलवे अपना काम कब शुरू करेगा इसे लेकर जल्द ही नई तारीख का एलान किया जाएगा। इसके पूर्व शुक्रवार की सुबह से लेकर दोपहर तक शहर के तमाम इलाकों में जाम लगा। इस वजह से स्कूली बच्चों के साथ नौकरीशुदा लोगों को खासी परेशानी हुई।

प्रयाग से इलाहाबाद जंक्शन आने वाली रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम पिछले कई दिनों से चल रहा है। इस रूट पर पड़ने वाले ब्रिज संख्या 176 (सीएमपी रेल ब्रिज) पर आरसीसी बॉक्स की लॉचिंग का काम रेलवे द्वारा तीन मई से शुरू किया गया। यहां रेलवे ने रोड ट्रैफिक ब्लॉक कर दिया। इसका असर ये पड़ा कि आधा शहर जाम से जूझ गया। शुक्रवार को भी यही स्थिति रही। दारागंज, अलोपीबाग, सोहबतियाबाग, तुलारामबाग, बैरहना, मधवापुर आदि इलाकों में जाम लग गया। ऐसे में ट्रैफिक का दबाव रामबाग से मेडिकल चौराहे जाने वाली सड़क पर पड़ गया। शुरू में ट्रैफिक मूवमेंट इस रोड पर सही रहा, लेकिन बीच में कई दफे रेल फाटक बंद हो जाने की वजह से जाम लग गया। इस दौरान स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। जो अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से लेने गए थे वह आसपास की गलियों में घुस गए, लेकिन रिक्शा ट्राली में बैठे  बच्चे बेबस रहे। बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस जहां मुश्तैद दिखी तो शुक्रवार को ऐसा नहीं रहा। जाम में फंसे लोगों ने ट्रैफिक पुलिस को खूब कोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमपी रेल ब्रिज पर अलग से नई लाइन बिछाने के लिए रेलवे ने रोड ट्रैफिक ब्लॉक तो ले लिया लेकिन वहां से गुजरने वाली विद्युत विभाग की 33 केवी की कई लाइनों के पाइप लाइन रेल महकमे के लिए मुसीबत बन गई। पाइप लाइन होने की वजह से रेलवे के सामने वहां गड्ढा भी नहीं खोदा जा सका। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता देवेश कुमार सिंह के गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई एवं नगर निगम के अफसरों ने निरीक्षण किया तो वहां पाया कि तीन दिन के ब्लॉक के बावजूद रेलवे वहां पुल चौड़ीकरण के लिए गड्ढा भी नहीं खोद पाया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर ने बताया कि इस बारे में उत्तर रेलवे के अफसरों से वार्ता की गई। दिन में तीन बजे रेलवे पुल के नीचे से मशीन हटा ली गई और यातायात के लिए यह रास्ता खोल दिया गया। रेलवे विभाग के अफसरों ने 30 जून के पहले अल्लापुर कुंदन गेस्ट हाउस, सीएमपी, सोहबतियाबाग और रामबाग में दूसरी लाइन बिछाने के लिए ब्लॉक लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें