Disha chhatra Sangathan domonstrated against gov on unemployment issue
- फोटो : CITY DESK
कालिंदीपुरम में प्रतियोगी छात्रा के आत्महत्या कर लेने का मुद्दा भी उठा, बांटे गए पर्चे
प्रयागराज, 4 नवंबर। कई वर्षों तक तैयारी के बावजूद प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन न होने से हताश छात्रा के आत्महत्या कर लेने के मामले में दिशा छात्र संगठन और नौजवान भारत सभा के सदस्यों ने सोमवार को प्रयाग स्टेशन से लल्ला चुंगी तक प्रतिरोध मार्च निकाला और सभा की।
दिशा छात्र संगठन की नीशू ने कहा कि प्रतियोगी छात्रों की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार व्यवस्था एवं सरकार है, इसलिए सरकार को छात्रा के परिवार को उचित मुआवजा देना चाहिए। इस मौके पर बढ़ती आत्महत्याओं और रोजगार के संकट के विरोध में विश्वविद्यालय, कॉलेजों एवं डेलीगेसी में व्यापक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। प्रतिरोध मार्च और सभा में पर्चे भी वितरित किए गए। इस दौरान अविनाश, धर्मराज, विवेक, अंबरीश, अंजली, शिवा, प्रसेन, अमित, रवि, कौशल, प्रवीण, विकास, सत्यम आदि मौजूद रहे।