फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर स्वास्थ्यकर्मी के बीवी की निर्मम हत्या, चाकू समेत आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
झूंसी के खबरों से जुड़ी फोटो - फोटो : JHUSI
विज्ञापन
सिरफिरे युवक ने महिला की चाकू घोंपकर हत्या की
विज्ञापन

हत्यारोपी को गांव वालों ने जमकर पीटा
हनुमानगंज के देवरिया गांव में सनसनीखेज वारदात
झूंसी/हनुमानगंज (प्रयागराज)। सरायइनायत थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में सोमवार की सुबह सिरफिरे युवक ने पड़ोस में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी अभयराज सिंह की पत्नी फूला देवी (55) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया। दो महीने पहले आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। फूला देवी ने बीच बचाव किया। दोनों परिवारों में सिर्फ यही विवाद सामने आया। पुलिस का कहना है कि आरोपी सनकी है। वह ऊल जुलूल जवाब दे रहा था।
देवरिया गांव निवासी अभयराज सिंह स्वास्थ्य विभाग में आईएफडब्लू पद पर कानपुर में तैनात हैं। सोमवार की सुबह तकरीबन आठ बजे अभयराज की पत्नी फूला देवी भैंस को चारा डाल रही थी। तभी पड़ोसी युवक श्याम सिंह हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू लेकर दौड़ते हुए फूला देवी के पास पहुंचा चाकू से हमला कर दिया। फूला देवी जैसे ही जमीन पर गिरी, श्याम ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर अधमरा कर दिया। फूला देवी को खून से लथपथ देख चचेरे देवर रामचंद्र ने शोर मचाया तो श्याम सिंह वहां सेे फरार हो गया। परिवार के अन्य सदस्य दौड़ते हुए वहां पहुंचे और फूला देवी को एसआरएन अस्पताल ले गए। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर इंसपेक्टर सुनील वाजपेयी मौके पर पहुंचे। तब तक ग्रामीणों ने श्याम सिंह को घेर लिया था और उसको पीटने लगे। पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया और थाने भेजा। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी से चाकू छीनने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने फूला देवी के बेटे राजेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपी श्याम सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हत्या की वारदात से गांव की बस्ती में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना पर एसपी गंगापार नरेंद्र सिंह और सीओ फूलपुर रत्नेश्वर सिंह भी मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पहले ही दे चुका था हत्या की धमकी
झूंसी। तकरीबन दो माह पहले बीवी की पिटाई से मना करने पर सिरफिरे ने सोमवार को फूला देवी की चाकू से गोदकर जान ले ली। दो माह पहले ही उसने फूला देवी को जान से मारने की धमकी दी थी। मारी गई फूला देवी के बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि सितंबर महीने में हत्यारोपी श्याम सिंह ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इस दौरान विरोध करने पर उसने अपने भाई मान सिंह पर भी धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया था। तब फूला देवी और उसके परिजनों ने बीच-बचाव किया था। उसी वक्त श्याम ने फूला देवी को जान से मारने की धमकी दी थी लेकिन किसी ने उसकी धमकी पर ध्यान नहीं दिया। सोमवार की भोर से ही हत्यारोपी श्याम सिंह चाकू लेकर फूला देवी के घर के आसपास टहलता हुआ दिखाई दिया था।

झूंसी शे खबरों से जुड़ी फोटो- फोटो : JHUSI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें