फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने पर जताई प्रसन्नता, भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर मनाई खुशी

Thu, 03 Aug 2023 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हिंदूवादी नेता पवन श्रीवास्तव की अगुवाई में कटघर स्थित समिया माई मंदिर पर योगी सत्यम जी महाराज के आचार्यत्व मैं भगवान शंकर का दुग्धlभिषेक कर प्रसाद वितरण कर खुशी मनाई गईl  कहा कि सर्वथा सत्य की जीत होती है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट से ज्ञानवापी सर्वे की अनुमति मिलने के बाद खुशी जाहिर करते हिंदूवादी नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के द्वारा ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वे कराने का आदेश देने पर कई संगठनों ने प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। कोर्ट के फैसले से करोड़ों हिंदुओं की आस्था मजबूत हुई है। वह दिन दूर नहीं जब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। विपक्षियों को न्यायालय के फैसले का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन


हिंदूवादी नेता पवन श्रीवास्तव की अगुवाई में कटघर स्थित समिया माई मंदिर पर योगी सत्यम जी महाराज के आचार्यत्व मैं भगवान शंकर का दुग्धlभिषेक कर प्रसाद वितरण कर खुशी मनाई गईl  कहा कि सर्वथा सत्य की जीत होती है। यह भी विपक्षियों को मान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के आस्था एवं श्रद्धा के केंद्र भगवान श्रीराम  मंदिर का निर्माण हो रहा है।

उसी तरह जल्द ही वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मंदिर में भगवान शिवजी के मंदिर का भी निर्माण होगा कोई कितनी भी बाधा पहुंचा ले और सत्य परेशान तो हो सकता है पर कभी पराजित नहीं होता यह बात अंततः सिद्ध होकर रहेगी l कहा कि निर्णय को सत्य की जीत एवं स्वागत योग्य निर्णय बताया। इस मौके पर पार्षद नीरज गुप्ता, गौरीश आहूजा, अनुराग संत, विनोद सोनकर, अनूप कुमार, विष्णु पंडित, विशाल अग्रहरी, सुरेंद्र, कुशाग्र श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें