आयोग अगर इन पदों को भर्ती में शामिल करता है तो पदों की संख्या एक हजार से अधिक पहुंच जाएगी। आयोग की बैठक में जल्द ही इस बाबत निर्णय लिया जा सकता है। उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक प्रो. बीएल शर्मा का कहना है कि नए पदों का अधियाचन आयोग को भेज दिया गया है। उधर, अभ्यर्थियों को अब असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार है।
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 अगस्त को पूरी हो चुकी है। ढाई माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आयोग ने अभी परीक्षा तिथि घोषित नहीं की है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि पेपर तैयार बनाने, मॉडरेशन आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। परीक्षा अगले साल जनवरी या फरवरी में आयोजित किए जाने की संभावना है।