यूपी और बिहार भाजपा को करेगा सत्ता से बेदखल
कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है। यूपी और बिहार ने हमेशा पासा पलटा है। इस बार भी यही दो राज्य भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार हैं। कहा कि मोदी ने नफरत की राजनीति का जो जिन्न सत्ता हासिल करने के लिए बोतल से बाहर किया था अब वह जिन्न मोदी के चाहने पर भी बोतल में नहीं जा रहा है। आज नफरत की आग में पूरे देश को झोंका जा रहा है।
मोदी के अगले साल रिटायर होने के केजरवीवाल के बयान पर उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस कई सीटें जीत रही है। भाजपा का क्लीन स्वीप करने का सपना पूरा नहीं होगा। कहा कि यदि गठबंधन चुनाव हारता है तो यह ईवीएम की ही देन होगी। भाजपा के लोग पिछली बार 300 पार कह रहे थे और सही हुआ। इस बार यह लोग 400 पार कह रहे हैं, इसका मतलब कि ईवीएम में गड़बड़ी कर चुके हैं।