फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डीआईजी मेला बोले, जल्द सार्वजनिक करेंगे महाकुंभ हादसे के मृतकों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर हुए हादसों में जान गंवाने वालों के नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। डीआईजी मेला वैभव कृष्ण का कहना है कि यह सूची जल्द सार्वजनिक की जाएगी। हादसे के पांच दिन बाद भी दिवंगतों की सूची उपलब्ध नहीं कराने को लेकर पीड़ित भी सवाल उठा चुके हैं।
विज्ञापन

28 जनवरी की रात करीब एक से दो बजे के बीच मौनी अमावस्या पर भयावह हादसा हुआ था। इसकी आधिकारिक जानकारी 29 जनवरी की शाम सात बजे मेलाधिकारी विजय किरन आनंद और डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने मीडिया से साझा की थी।
बताया था, घटना में 30 लोगों की मौत हुई है, जबकि 60 लोग घायल हुए हैं। 25 मृतकों की पहचान का दावा भी अधिकारियों ने किया था। शेष पांच की पहचान के प्रयास की बात कही गई। पांच दिन बीतने के बावजूद अभी तक मृतकों और घायलों काी सूची जारी नहीं की गई।
विज्ञापन

अज्ञात मृतकों की पहचान के संबंध में कार्रवाई पर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। मृतकों की सूची नहीं जारी होने से ऐसे लोग परेशान हैं जिनके अपने मेले में बिछड़ गए और अभी तक नहीं मिले।
सोशल मीडिया पर भी ऐसे वीडियो वायरल हैं, जिनमें लोग मौनी हादसे में अपने परिजनों के दिवंगत होने की बात कह रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक शव नहीं मिले। इस संबंध में मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि मृतकों की सूची पुलिस की ओर से जारी की जाएगी। वहीं, डीआईजी मेला वैभव कृष्ण का कहना है कि यह सूची जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें