फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीआई में डायबिटिक रेटोनोपैथी सेंटर खुलेगा, स्वास्थ्य मंत्री ने दी प्रयागराज को सौगात

Fri, 26 Jun 2020 12:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
मधुमेह पीड़ित लोगों को आंखों का इलाज कराने के लिए अब एम्स दिल्ली और शंकर नेत्रालय चेन्नई नहीं जाना होगा। संगमनगरी के मनोहर दास क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में डायबिटिक रेटेनोपैथी सेंटर स्थापित होगा। प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों  में स्थापित होने वाले सेंटरों में प्रयागराज भी शामिल होगा।
विज्ञापन


यह जानकारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बृहस्पतिवार को यहां दी। उन्होंने सेंटर के लिए दो करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की है। मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल के कोविड वार्ड समेत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने आए मंत्री सुरेश खन्ना ने प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह और विभागाध्यक्षों के साथ हुई बैठक में इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया  कि मेरठ, केजीएमयू लखनऊ के अलावा प्रयागराज के एमडीआई में सेंटर स्थापित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें