फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Result : एसएससी जेई में धीरेंद्र को ऑल इंडिया 38वीं रैंक, प्रयागराज के दर्जनों छात्रों को मिली सफलता

Sun, 22 May 2022 09:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसएससी जेई में परचम लहराने वालों में बेटियां भी पीछे नहीं हैं। प्रयागराज की प्रियंका, सिमरन और गुंजन का भी जूनियर इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है।
विज्ञापन
Prayagraj News : एसएससी जेई में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से जारी जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती में चयनित 800 अभ्यर्थियों में संगम नगरी के भी दर्जनों मेधावी शामिल हैं। प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे धीरेंद्र सिंह चौहान ने ऑल इंडिया 38वीं रैंक के साथ कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन



इस परीक्षा में परचम लहराने वालों में बेटियां भी पीछे नहीं हैं। प्रयागराज की प्रियंका, सिमरन और गुंजन का भी जूनियर इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है। देश भर से चयनित कुल 800 अभ्यर्थियों में 541 क चयन सिविल इंजीनियरिंग और बाकी 259 अभ्यर्थियों का चयन मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल शाखा के लिए हुआ है। इस परीक्षा में इलेक्ट्रिकल एवं मेकेनिकल की 800 सीटों के लिए डिप्लोमा, बीटेक एवं एमटेक की योग्यता रखने वाले लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे।


सीपीडब्ल्यूडी में धीरेंद्र सिंह चौहान, अभिजीत मिश्र, महेश कुमार, केंद्रीय जल आयोग में अमित कुमार, अर्पित मिश्र, प्रदीप मिश्र, दिलीप मौर्य, गुंजन मौर्या, सिमरन मोदनवाल, ऋषभ गुप्ता, अरविंद चौधरी, आशुतोष तिवारी, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में प्रियंका यादव, राहुल यादव, बीआरओ में मोहित सिंह और डीजीक्यू, नवल में विवेक यादव का कनिष्ठ अभियंता पद पर चयन हुआ है। इनमें से ज्यादातर अभ्यर्थी सलोरी डेलीगेसी में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें