फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident : सड़क हादसे में व्यापारी की मौत पर बवाल, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Sun, 22 May 2022 08:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करछना थाना क्षेत्र के भुडां गांव निवासी सत्यम उर्फ मंटू द्विवेदी (30) अपनी पत्नी आरती व छह वर्षीय बेटे अनूप के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी करछना-कोहड़ार घाट मार्ग स्थित धरवारा गांव के मजरा खेक्सा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Prayagraj News : व्यापारी की मौत के बाद सड़क पर जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को करछना-कोहड़ार मार्ग स्थित धरवारा गांव में पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यापारी की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब युवक का शव घर पहुंचा तो आक्रोशित लोगों व परिजनों ने करछना-कोहड़ार मार्ग के भुंडा मोड़ पर जाम लगा दिया। मौके पर मौजूद करछना इंस्पेक्टर ने परिजनों को जल्द ही अज्ञात वाहन चालक को पकड़ने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करा दिया। 

विज्ञापन



करछना थाना क्षेत्र के भुडां गांव निवासी सत्यम उर्फ मंटू द्विवेदी (30) अपनी पत्नी आरती व छह वर्षीय बेटे अनूप के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी करछना-कोहड़ार घाट मार्ग स्थित धरवारा गांव के मजरा खेक्सा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार सभी लोग दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन सत्यम व उसकी पत्नी आरती को इलाज के लिए शहर स्थित एक अस्पताल ले गए। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। आरती की हालत नाजुक बनी है।


रविवार को जब शव घर पहुंचा तो आक्रोशित लोगों ने करछना-कोहड़ार मार्ग के भुंडा मोड पर जाम लगा दिया। वह वाहन पकड़ने व चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इंस्पेक्टर टीका राम वर्मा ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। वहीं शव घर पहुंचते ही पिता राम अभिलाष द्विवेदी व माता पार्वती देवी बेसुध हो गए। बहन सुलोचना के साथ पुत्र अंशु (13), अनुज (10) व अनूप का रोरो कर बुरा हाल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें