फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम, कुंभ, रामायण के महात्म्य से रोमांचित हुए श्रद्धालु

Fri, 19 Jan 2018 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
संगम नोज पर बृहस्पतिवार को संगम, कुंभ और रामायण के महात्म्य पर आधारित लेजर शो की शुरूआत हो गई। संगम की लहरों पर लेजर की किरणें पूरे वातावरण को रंगीन बना रहीं थीं। प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तुत लेजर शो अब माघ मेले के दौरान प्रतिदिन शाम को होगा। लेजर शो के पहले दिन संगम नगरी के निवासियों के लिए विशेष अनुभूति हुई। संगम पर मौजूद श्रद्धालुओं केलिए लेजर शो का अनुभव अनूठा रहा। पूरा लेजर शो संगम, कुंभ एवं रामायण के थीम पर आधारित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने किया।
विज्ञापन


संगम तट पर बहुप्रतीक्षित लेजर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहर के लोग पहुंचे। पहले दिन कार्यक्रम शुरू होने में देरी के चलते लोग परेशान रहे, परंतु जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, लोगों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद उठाया। 15-15 मिनट के कार्यक्रम के दौरान लोग संगम के महात्म्य को लेकर आनंदित होते रहे। लेजर शो के शुभारंभ के पहले दिन प्रशासनिक अधिकारियों के साथ, मेला अधिकारी एवं क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी सहित बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें