फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : डिप्टी सीएम केशव बोले- पश्चिम बंगाल में खिलेगा कमल, जनता ममता बनर्जी से त्रस्त

Sat, 04 Apr 2026 03:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी से त्रस्त होकर टीएमसी की सरकार उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। लोकतंत्र की हत्या करने वाली और घुसपैठियों को वोटर बनाने वाली टीएमसी सरकार अब जा रही है।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी से त्रस्त होकर टीएमसी की सरकार उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। लोकतंत्र की हत्या करने वाली और घुसपैठियों को वोटर बनाने वाली टीएमसी सरकार अब जा रही है। जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। देश में राहुल गांधी और यूपी में अखिलेश यादव सत्ता की मलाई न मिलने के कारण बौखलाहट में हैं और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। ममता बनर्जी भी अब कुछ दिनों की मेहमान हैं। केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को बर्बाद करके रख दिया है। यह राज्य देश के सबसे पिछड़े राज्यों में शामिल हो गया है। कभी पश्चिम बंगाल की तुलना महाराष्ट्र से की जाती थी, लेकिन आज यह पिछड़े राज्यों में शुमार है। पहले कम्युनिस्ट और उसके बाद टीएमसी ने पश्चिम बंगाल को बर्बाद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। सत्ता में रहते हुए इन लोगों ने कोई विकास कार्य नहीं किया। कहा कि अखिलेश के शासन काल को याद करके जनता सिहर जाती है। सपा शासन काल में महिलाएं, व्यापारी कोई सुरक्षित नहीं थे। दंगा प्रदेश बन गया था यूपी। कांवड़ यात्रियों और राम भक्तों पर अत्याचार होता था। कुंभ में अव्यवस्था का आलम था। हिंदुओं पर अत्याचार सपा शासन काल में बढ़ गया था।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें वर्ष 2047 तक इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास और सुशासन की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है, न कि भ्रम फैलाने वाली राजनीति को। प्रदेश में चल रही डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। भरोसा दिलाया कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर चलते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें