राजनैतिक सवालों पर जवाब देने से बचे
हाथरस कांड को लेकर अखिलेश यादव द्वारा झूठी गिरफ्तारी दिखाए जाने और मामले को रफा-दफा करने के आरोपों पर डिप्टी सीएम ने केशव ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए हैं, यहां राजनैतिक सवालों का कोई औचित्य नहीं है। केशव बोले मैं लंबे समय बाद धूमनगंज के उमरपुर नींवा गांव में आया हूं। यहां पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का लोकार्पण और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ है। महाकुंभ के कार्यों को लेकर स्थानीय पार्षदों की नाराजगी के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि किसी की कोई नाराजगी नहीं है। लेकिन अगर कोई नाराजगी होगी तो बैठकर उसे दूर किया जाएगा।
बता दें कि समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल कौशाम्बी जिले की चायल विधानसभा सीट से 2022 में विधायक हैं, लेकिन राज्यसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। जिसके बाद से वह लगातार भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। उमरपुर नींवा गांव में विधायक पूजा पाल ने मंदिर का निर्माण कराया है।