फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कोल्ड स्टोरेज से निकलते ही 12 रुपये बढ़ा आलू का भाव, जुटी खरीददारों की भीड़

Sun, 07 Jul 2024 05:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इस बार कोल्ड स्टोरेज पर ही आलू 27 से 28 रुपये प्रति कुंटल में मिल रहा है। भंडारण करने वाले किसानों के अनुसार, जुलाई में आलू की इतनी कीमत पहले नहीं मिली। कारोबारी विजय बहादुर बताते हैं कि दो साल पहले आलू का कम उत्पादन हुआ था।
विज्ञापन
आलू के दाम ने बिगाड़ा रसोई का बजट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोल्ड स्टोरेज से निकलते ही आलू 10-12 रुपये प्रति किलो महंगा हो गया है। शहर की मंडियों में आलू 40 प्रति किग्रा मिल रहा है, जबकि सोरांव, कौड़िहार में कोल्ड स्टोरेज के बाहर इसे 28-30 रुपये किलो खरीदा जा सकता है। कुछ ही किमी की दूरी पर भाव में इतने अंतर को देखते हुए कोल्ड स्टोरेज के बाहर फुटकर खरीदारों की भीड़ जुट रही है।

इस बार कोल्ड स्टोरेज पर ही आलू 27 से 28 रुपये प्रति कुंटल में मिल रहा है। भंडारण करने वाले किसानों के अनुसार, जुलाई में आलू की इतनी कीमत पहले नहीं मिली। कारोबारी विजय बहादुर बताते हैं कि दो साल पहले आलू का कम उत्पादन हुआ था। सितंबर-अक्तूबर में कोल्ड स्टोरेज खाली हो गए थे। नया आलू आने में समय था। उस दौरान कोल्ड स्टोरेज से आलू की कीमत 3,500 रुपये प्रति कुंटल तक पहुंच गई थी।जबकि, इस बार पर्याप्त आलू है और कोल्ड स्टोरेज भरे हैं। इसके बाद भी अधिक कीमत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


बढ़ती कीमत के बीच व्यापारियों ने अधिक मुनाफाखोरी के चक्कर में भाव और बढ़ा दिया है। जिला मुख्यालय से महज 20 से 30 किमी दूर सोरांव, कौड़िहार सहित अन्य स्थानों पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के बाहर आलू 30 रुपये किलो मिल रहा है लेकिन बाजार में आते ही कीमत 40 रुपये पहुंच जाती है। इतना ही नहीं, सोरांव, कौड़िहार आदि के बाजार में ही आलू 40 रुपये किलो मिल रहा है। कारोबारी श्यामधर का कहना है कि इसकी वजह से कोल्ड स्टोरेज के बाहर खरीदारों की भीड़ होने लगी है।

विज्ञापन

स्टोरेज में 80 फीसदी आलू डंप

आलू की कीमत में उछाल की वजह इसका डंप करना भी है। अभी और कीमत बढ़ेगी, इस उम्मीद में किसान और कारोबारी स्टोरेज से आलू नहीं निकाल रहे। वहीं, शुक्रवार को उद्यान निदेशक डॉ. बीबी द्विवेदी ने कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण के दौरान कम निकासी पर नाराजगी जताई। निदेशक ने दूसरे राज्यों में आलू भेजे जाने पर नियंत्रण की भी बात कही।

उप निदेशक उद्यान डॉ. केएम चौधरी ने बताया कि अभी ज्यादातर कोल्ड स्टोरेज से 15-20 फीसदी आलू ही निकला है। 80 फीसदी आलू अब भी स्टोरेज में है। अधिक कीमत की उम्मीद में आलू न निकालने वाले किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। बाहर से नया आलू जल्दी आ जाता है। उन्होंने किसानों से कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने की अपील की है। लोग कोल्ड स्टोरेज के बाहर सस्ते दर पर आलू ले सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें