डिप्टी सीएम केशव प्रसाद दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को प्रयागराज आएंगे। उनका दौरा मुख्य रूप से पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्गों और आगामी रणनीतियों पर केंद्रित रहेगा। सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा के अनुसार, डिप्टी सीएम दोपहर 2:20 बजे अरैल स्थित डीपीएस स्कूल ग्राउंड हेलीपैड पर उतरेंगे।
वहां से सच्चा बाबा आश्रम जाएंगे। जहां भाजपा यमुनापार इकाई की ओर से आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दोपहर 3:45 बजे सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इसके अलावा अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे। केशव रविवार सुबह 11 बजे कैंटोनमेंट मैरिज हॉल में भाजपा प्रयागराज महानगर के जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे।
दोपहर दो बजे वह बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से सहसों स्थित छत्रपति शिवाजी महाविद्यालय जाएंगे। इसके बाद झूंसी स्थित स्वामी भजनानंद मृत्युंजय धाम में भाजपा गंगापार के जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। ब्यूरो