prayagraj : केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : prayagraj
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दो दिन प्रयागराज में रहेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 5 और 6 नवंबर को प्रयागराज में रहेंगे। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर दिवाली की शुभकामनाएं देंगे।
इस दौरान पांच नवंबर की सुबह नौ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आदि शंकराचार्य महादेव की प्रतिमा केदारनाथ धाम पर स्थापित किए जाने के अवसर पर वह कीडगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन करेंगे। कुछ अन्य स्थानीय कार्यक्रम में भी वह शिरकत करेंगे।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का हुआ गठन
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ महानगर ने सभी मंडल के संयोजक और सहसंयोजकों के नाम की घोषणा बुधवार को हुई। व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक श्याम जी अग्रवाल ने बताया श्याम बाबू केसरवानी और धर्मेंद्र केसरवानी को महानगर सह संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा मंडल स्तर पर खुल्दाबाद मंडल का संयोजक अनुज अग्रवाल, सह संयोजक मनीष गोयल को बनाया गया है। कीडगंज लल्लन जायसवाल, मुट्ठीगंज से संतोष अग्रहरि, नैनी से अमन मिश्रा, राजरूपपुर से अर्क प्रसाद शुक्ल, शिवकुटी से सुरेश केसरवानी, गंगा पट्टी से राजाराम कुशवाहा, चौक से नीरज पुरवार, मीरापुर से अनुज सक्सेना, विश्वविद्यालय से कन्हैया कुमार जायसवाल ,वेणी माधव से रविंद्र केसरवानी, सिविल लाइन से शुभम गुप्ता, भारद्वाज से अक्षय मौर्य, यमुना पट्टी से अजय केसरवानी, प्रीतम नगर से संयोजक रुपेश कुमार कुशवाहा को बनाया गया। इन मंडलों के सहसंयोजकों के भी नाम जारी किए गए।