अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अपनी निधि अर्पण की है। शनिवार को अलोपीबाग स्थित स्वामी वासुदेवानंद के आश्रम में आयोजित श्री राम जन्म भूमि समर्पण निधि आयोजन में उन्होंने अपने 30 माह के वेतन का चेक सहयोग के रूप में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद को सौंपा। यह राशि 11 लाख रुपये की रही। यहां डिप्टी सीएम ने खुद को रामभक्त कहने के साथ लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की ओर से मंदिर निर्माण के सहयोग के लिए एक करोड़ एक लाख रुपये की धनराशि का भी चेक सौंपा।
विज्ञापन
2 of 5
prayagraj news : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए 30 माह का वेतन दान दिया।
- फोटो : prayagraj
केशव मौर्य ने भाजपा नेताओं और अन्य पदाधिकारियों की तरफ से भी एक करोड़ 498 लाख 794 रुपये के भी कई चेक वहां स्वामी वासुदेवानंद और चंपत राय को सौंपे । मंदिर निर्माण के लिए सौंपी गई धनराशि के चेक सौंपने के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी भी पार्टी नेताओं की ओर से काफी चेक देने रह गए हैं। कहा कि इस आयोजन से ही करीब तीन करोड़ रुपये की धनराशि का संग्रह आज मंदिर के लिए हुआ। हालांकि यह अभी शुरूआत है, अंत नहीं। केशव ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में वह भी एक सिपाही के रूप में रहे।
इस वजह से मैं डिप्टी सीएम बाद में पहले रामभक्त हूं। यह राष्ट्र का मंदिर है, हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का मंदिर है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने स्वर्गीय अशोक सिंहल को भी कई बार याद किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर किसी एक नाम का न हो, इसलिए हर एक का अंशदान जरूरी है। ताकि आने वाली पीढ़ी जब इस मंदिर में रामलला का दर्शन करने को पहुंचे तो वह गौरवान्वित होकर कहे कि इस मंदिर के निर्माण में हमारे पुरखों का भी योगदान है।
विज्ञापन
3 of 5
prayagraj news : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए 30 माह का वेतन दान दिया।
- फोटो : prayagraj
सोनिया देश की नागरिक, लेकिन हम सभी इसी धरती माता के पुत्र : चंपत राय
इस अवसर पर राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि यह सामान्य मंदिर का निर्माण नहीं है। यह 500 साल की लड़ाई का संघर्ष है। कहा कि वैसे तो सोनिया गांधी ने भी इस देश की नागरिकता ले रखी है, लेकिन हम सभी भारत माता के पुत्र हैं इसलिए हमारे पुरुषार्थ से ही मंदिर बनेगा। रामसेतु के लिए जिस तरह से एक छोटी गिलहरी ने अपना योगदान किया, उसी तरह हम सभी लोग इस मंदिर के लिए अपना योगदान करें तो निश्चित ही हमें भगवान का आशीर्वाद मिलेगा।
चंपत राय ने कहा कि भारत सरकार ने भी मंदिर के लिए पिछले वर्ष 5 फरवरी को एक रुपये का योगदान किया था। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में वह एक रुपये का नोट जमा है और उसे एसबीआइ ने बहुत ही संजोकर रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस के कार्यकर्ता प्रयागराज के हर एक नागरिक तक धन संग्रह के लिए नहीं पहुंच सकते। लेकिन अगर हम सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र के, वर्ग के लोगों से संपर्क करें तो निश्चित ही हर एक हिंदू का मंदिर के लिए अंशदान हो जाएगा। कहा कि 10 एवं 100 रुपये के कूपन के माध्यम से धन संग्रह की शुरूआत एक फरवरी से शुरू होगी। कहा कि माघी पूर्णिमा तक देश भर में धन संग्रह का अभियान चलना है।
4 of 5
prayagraj news : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए 30 माह का वेतन दान दिया।
- फोटो : prayagraj
राममंदिर निर्माण में धन की कोई कमी न आज और ना ही आगे रहेगी : स्वामी वासुदेवानंद
स्वामी वासुदेवानंद जी ने कहां कि राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हेतु धन की कोई कमी ना आज है ना आगे होगी। कहा कि प्रभु इतना धन देंगे कि आप संभाल भी नहीं पाओगे । उन्होंने आगे कहा कि श्री ज्योतिष पीठ संस्कृत महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों ने एक महीने का वेतन प्रभु राम के जन्म भूमि पर निर्माणाधीन मंदिर हेतु समर्पित किया है।
भाजपाइयों ने जी खोलकर दी समर्पण निधि
भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को समर्पण करने वाले प्रमुख रूप से सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, पूर्व विधायक दीपक पटेल ने पांच-पांच लाख, भाजपा नेता शशि वार्ष्णेय, सुबोध सिंह, अवधेश चंद्र गुप्ता ने एक-एक लाख, विक्रमाजीत भदौरिया ने 99 हजार, पार्षद किरन जायसवाल, निर्मला पासवान, वरुण केसरवानी, आशीष गुप्ता आदि ने भी हजारों रुपये की समर्पण निधि का चेक अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने किया। इस अवसर विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह, सांसद केशरी देवी, विधायक संजय गुप्ता, विक्रमाजीत मौर्य, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, डा. एलएस ओझा, दिलीप श्रीवास्तव, अरुण अग्रवाल, मनोज कुशवाहा, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने दिया 2.51 लाख का चेक
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बाघम्बरी मठ की ओर से 2.51 लाख रुपये का चेक शनिवार शाम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर चंदा कोई नहीं दे सकता है। भगवान को अर्पण किया जाता है। उन्होंने सभी साधु संतों से अपील की है कि वे बढ़चढ़कर इस कार्यक्रम हिस्सा लेंगे। इसके पूर्व चंपत राय ने हनुमान मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि लोग स्वेच्छा से दे रहे हैं। ये ईश्वर को लोगों का समर्पण है। ये समर्पण अपनी श्रद्धा का है।
prayagraj news : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए 30 माह का वेतन दान दिया।
- फोटो : prayagraj
इस संबंध में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट में लिखा- भगवान श्रीरामलला के भव्य मंदिर निर्माण आन्दोलन का सिपाही हूँ मेरे जीवनकाल में मंदिर निर्माण हो रहा है मैं पूर्वजों/परिजनों की ओर से तीस माह का वेतन (11 लाख रूपये) शंकराचार्य आश्रम प्रयागराज में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को समर्पित करूँगा आपसे भी करने की अपील करता हूँ।