फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद के शूटर आबिद का एक और घर जमींदोज, दो अन्य करीबियों के भी मकान धराशायी

Mon, 18 Jan 2021 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा में पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी मु. मुस्लिम का मकान धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj
अतीक अहमद के सबसे खास शूटर आबिद को रविवार को एक बार फिर तगड़ी आर्थिक चोट पहुंची। विकास प्राधिकरण की टीम ने मरियाडीह स्थित उसके आलीशान दोमंजिला मकान को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज करवा दिया। अफसरों का कहना है कि दबंगई के बल पर बिना नक्शा पास कराए यह निर्माण कराया गया था और इसी वजह से यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news : बमरौली पुलिस चौकी के पास अतीक के करीबी मो. मुस्लिम के मकान को ध्वस्त करती पीडीए की टीम। - फोटो : prayagraj
पीडीए की टीम सुबह 11 बजे के करीब बम्हरौली पुलिस चौकी के पास पहुंची। साथ में भारी पुलिस बल पर भी मौजूद था। इसके बाद पीडीए की टीम फोर्स लेकर जीटी रोड से करह्वीब 100 मीटर भीतर स्थित अतीक  के शूटर आबिद के दो मंजिला मकान के बाहर पहुंची। आधे घंटे बाद दो बुलडोजरों से मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news : बमरौली पुलिस चौकी के पास अतीक के करीबी मो. मुस्लिम के मकान को ध्वस्त करती पीडीए की टीम। - फोटो : prayagraj
करीब तीन घंटे की कार्रवाई के बाद मकान पूरी तरह जमींदोज हो चुका था। पीडीए अफसरों ने बताया कि 600 वर्ग गज जमीन में हुए मकान की अनुमानित कीमत पांच से छह करोड़ रुपये है। जोनल अफसर सत शुक्ला ने बताया कि अवैध तरीके से निर्मित इस मकान के संबंध में पूर्व मेें जारी ध्वस्तीकरण आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई। 

4 of 5
prayagraj news : बमरौली पुलिस चौकी के पास अतीक के करीबी मो. मुस्लिम के मकान को ध्वस्त करती पीडीए की टीम। - फोटो : prayagraj

गुर्गों मुस्लिम व अकबर के फार्म हाउस पर भी चला बुलडोजर

आबिद का मकान ढहाने के बाद पीडीए की टीम बम्हरोली चौकी के पास जीटी रोड पर स्थित फार्म हाउस पर पहुंची। यह अतीक के गुर्गे चकिया निवासी मो. मुस्लिम व अकबर का था। 2500 वर्ग गज जमीन में बने इस फार्म हाउस में कुछ हिस्से में निर्माण जबकि बाकी हिस्सा खाली पड़ा था। पीडीए के तीन बुलडोजरों ने जमीन पर हुए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। पीडीए अफसरों का कहना है कि भूमि के स्वामित्व की पृथक जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news : बमरौली पुलिस चौकी के पास अतीक के करीबी मो. मुस्लिम के मकान को ध्वस्त करती पीडीए की टीम। - फोटो : prayagraj

राजूपाल समेत कई हत्याकांडों का आरोपी है आबिद

पुलिस के मुताबिक, 34 मुकदमों में नामजद आबिद राजूपाल, मरियाडीह दोहरे हत्याकांड समेत कई मामलों में अतीक संग सहअभियुक्त है। दो साल पहले उस पर रंगदारी मांगने का केस लिखा गया था। उसकी पत्नी मौजूदा प्रधान भी है। चकिया निवासी मुस्लिम भी अतीक का करीबी है जिस पर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। इसी तरह अकबर भी अपराधी है जो 20 मुकदमों का आरोपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें