फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर होम मामले में डिप्टी सीएम केशव का कांग्रेस पर हमला

Fri, 26 Jun 2020 10:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
लाकडाउन की वजह से लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को प्रयागराज आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कांग्रेस तथा गांधी परिवार पर हमलावर रहे। उनका कहना था कि  सत्ता के लिए सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी भटक गए हैं और गलत बयानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


केशव ने कहा कि  बिना सत्यता का पता लगाए कानपुर शेल्टर होम मामले में गलत तथ्य सोशल मीडिया पर डाल दिए गए। इस तरह के कार्य कांग्रेस की ओर से हमेशा किए जाते हैं और इससे आखिर में उन्हें ही परेशानी उठानी पड़ती है। उन्हाेंने चीन के मुद्दे पर कांग्रेस के रुख पर भी सवाल उठाया। साथ ही चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ समझौते को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के संक्रमण पर प्रभावी रोक लगी है। उन्होंने आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत पर संवेदना प्रकट की। साथ ही पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मदद पहुंचाए जाने की बात कही। उप मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश अभियान को भी प्रभावी कदम बताया।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कोरोना संक्रमण से बचाव तथा अन्य गतिविधियों पर चर्चा की।

उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। स्वागत करने वालों में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विक्रमाजीत मौर्य, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, अवधेश चंद्र गुप्त, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें