फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ कार्यालय पहुंचे डिप्टी सीएम केशव, पुराने साथियों से की मुलाकात

विज्ञापन
Deputy CM Keshav arrives at Union office, meets old colleagues - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को ज्वाला देवी इंटर कालेज स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय अचानक पहुंच गए। यहां उनके आने की खबर चुनिंदा लोगों को ही थी। यहां उन्होंने अपने पुराने साथियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने दिन भी याद किए। यहां संघ विभाग प्रचारक श्रीकृष्ण एवं अन्य पदाधिकारियों से उन्होंने एकांत में भी वार्ता की। इस दौरान संघ के स्वयंसेवकों द्वारा अयोध्या मामले में सौहार्द कायम कराने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम सुबह पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के घर भी गए। वहां उन्होंने पूर्व राज्यपाल को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। दरअसल दस नवंबर को ही पूर्व राज्यपाल का 86 वां जन्मदिन था। वहां से संघ कार्यालय होने के बाद वह यशलोक अस्पताल पहुंचे। वहां बांदा के सांसद आरके पटेल से मुलाकात करने के साथ ही अस्पताल में भर्ती उनके पिता का हालचाल जाना। डिप्टी सीएम अपने पीआरओ दिलीप श्रीवास्तव की मोहक अस्पताल में भर्ती मां को भी देखने गए। पिछले कुछ दिन से वह बीमार चल रही हैं। लखनऊ जाने के पूर्व डिप्टी सीएम विधायक लाल बहादुर के साकेत नगर, धूमनगंज स्थित आवास पर भी गए। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम का 17 नवंबर को विहिप के केसर भवन में आने का कार्यक्रम है। यहां अशोक सिंहल की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वह शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें